हर घर तिरंगा अभियान की बैठक का कुचामन भाजपा कार्यालय में आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान की बैठक का कुचामन भाजपा कार्यालय में आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान की बैठक का कुचामन भाजपा कार्यालय में आयोजन


कुचामन सिटी

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आहान पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत
भाजपा नागौर देहात की जिला स्तरीय योजना एवं तैयारी बैठक कुचामन भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में फुलेरा
के पूर्व विधायक  निर्मल  कुमावत, प्रदेश सह संयोजक, हर घर तिरंगा अभियान मुख्य वक्ता एवं प्रभारी के तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट ने की। मुख्य वक्ता  निर्मल कुमावत ने नागौर देहात जिले की योजना बैठक को
संबोधित करते हुए कहा कि जिले की सभी पांचों विधानसभा के सभी 26 मंडलों के सभी बूथों पर हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा ।
शहीदों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर तिरंगा फहराना, सभी मंडलों पर वाहन रैलियों सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने का
आह्नान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को किया। अभियान के जिला सह संयोजक  जितेन्द्र सिंह जोधा ने जिले के सभी
मंडलों एवं बूथों पर हर घर तिरंगा अभियान को क्रियान्वित करने और बड़े स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्ान किया। हर घर
तिरंगा अभियान के लिए जिला संयोज मान सिंह किनसरिया, जिला सह संयोजक  जितेन्द्र सिंह जोधा,  सुमिता भींचर
को बनाया गया। सभी मंडलों के अध्यक्ष कार्यक्रम के मंडल संयोजक रहेंगे। बैठक जिला महामंत्री  बुधाराम गरवा,  गोविन्द
कुमावत,  नवनील गौड़, चितावा मंडल अध्यक्ष भगवान कादिया, मारोठ अध्यक्ष चुन्नीलाल माली, नावां ग्रामीण अध्यक्ष विजयपाल
सिहाग, मौलासर अध्यक्ष किशनलाल भींचर, कोलिया अध्यक्ष डालूराम मेघवाल, बोरावड़ अध्यक्ष राजेश डारा, मकराना अध्यक्ष कपिल
तोषनीवाल, कुचामन शहर महामंत्री राजेंद्र सिंह, जसराज खुड़ीवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, जिला मंत्र बरखा जैन सहित जिले के
सभी 26 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।