भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा बावरी समाज ने भी हिम्मताराम बावरी के नेतृत्व में किया स्वागत

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा बावरी समाज ने भी हिम्मताराम बावरी के नेतृत्व में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प  यात्रा के  जायल विधानसभा क्षेत्र में पहुचने पर भाजपा के हिम्मताराम बावरी के  नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने जनसभा को  संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेखने को कहा ।इस दौरान वर्तमान में भाजपा परिवार में शामिल हुई पूर्व सांसद और बलदेवराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार शाम को जायल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। 
ग्राम कठौती में यात्रा का प्रवेश के साथ ही ग्रामीणों ने स्वागत किया। 
जायल में तहसील चौराहे के पास जनसभा आयोजित हुई। 

 नागौर टुडे जायल 
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्वे केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार से आमजन त्रस्त है। महिला व दलित उत्पीड़न, बढता भ्रष्टाचार, पेपर घोटाले के चलते प्रत्येक वर्ग परेशान है। चौधरी ने कहा कि अब ज्योति मिर्धा भी साथ आ गई है तो डबल ताकत के साथ जिले की सभी 10 सीटों पर भाजपा को विजय बनाना है। 
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व हाल ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली डाॅ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि भारत माता का सम्मान करने वाली अच्छी पार्टी में आकर अपने आप को खुशनसीब महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुमराह करने आएंगे लेकिन उन्हें इस बार आराम करने का कहकर भाजपा को भारी मतों से विजय बनाना है। 
संकल्प यात्रा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सह संयोजक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, पुखराज पहाड़िया, नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, पूर्व विधायक डाॅ मंजू बाघमार, जिला महामंत्री बुद्धाराम गर्वा, रामधन पोटलिया,धनराज पाराशर, सुरेन्द्र पंवार, संत नानकदास, हिम्मताराम बावरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बावरी समाज ने जताई जायल से दावेदारी, 

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के दोरान भाजपा उम्मीदवारो ने अपनी दावेदारी जताई इस दोरान बावरी समाज के हिम्मताराम बावरी के समर्थकोने भी टिकट की मांग की गयी / इस दोरान बावरी समाज ने छाजोली के पूर्व सरपंच हिम्मताराम बावरी को टिकट देने की मांग  रखी  और बताया की बावरी समाज से परम्परागत भाजपा वोटर, हिम्मताराम बावरी भाजपा अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष के रूप में लम्बे समय से जुटे हुए हैं और भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान हे